देखें तस्वीरें- मेंटल के सेट पर अभिनेता सलमान खान
मुंबई। लगातार पांच सुपर हिट फिल्में दे चुके सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेंटल' की शूटिंग में दिन रात लगे हुए है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए दर्शकों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। फिल्म के निर्माता सोहैल खान का कहना है कि मैंने अफवाहें सुनी है कि यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होने की बात की जा रही है, पर सच यह है कि हमने इसके लिए अभी कोई डेट निर्धारित नहीं किया है।
सोहैल का कहना है कि हम कोशिश कर रहे है कि फिल्म दिसम्बर के अंत तक रिलीज हो जाये। वहीं बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दिसम्बर में ही आमिर खान की धूम 3 भी आ रही है। अत: इसे आमिर की फिल्म के बाद ही रिलीज किया जायेगा।
यह सोहैल के निर्देशन में बनने वाली पांचवी फिल्म है। उन्होने 1997 में फिल्म औजार से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरूआत की थी। 'मेंटल' में सलमान के अपोजिट दक्षिण भारत की अभिनेत्री 'डेजी शाह' हैं। इसके अलावा साना खान, अश्मित पटेल, वत्सल सेठ और मुकुल देव हैं।
देखें फिल्म मेंटल की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications