WOW: सलमान ने सोनाक्षी को दिया बर्थडे सरप्राइज..जानिए क्या!
[बॉलीवुड न्यूज] सोनाक्षी सिन्हा ने कल यानि की 2 जून को अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। जहां बर्थडे के एक दिन पहले तक सोनाक्षी ने कोई प्लान नहीं बनाया था, वहीं उनके एक दोस्त ने उन्हें एक बड़ी सरप्राइज पार्टी गिफ्ट के तौर पर दी। जी हां, सोनाक्षी का यह दोस्त कोई और नहीं, बल्कि सलमान खान हैं।

सलमान खान ने अपने फार्महाउस पर सोनाक्षी के लिए एक सरप्राइज पार्टी प्लान की। बता दें, बर्थडे से एक दिन पहले सोनाक्षी ने कहा था कि, हर साल की तरह इस बार भी उनका कोई बर्थडे प्लान नहीं है। जो भी होता है वह लास्ट मिनट बस हो जाता है।
बहरहाल, सोनाक्षी ने आगे यह भी कहा कि, यदि उनका कोई दोस्त उन्हें कुछ सरप्राइज देना चाहता है तो वो जरूर दे सकता है। और दोस्तों को देना भी चाहिए। सोनाक्षी ने बताया कि उन्हें अब तक एक बार सरप्राइज बर्थडे पार्टी मिली है, जिसकी जानकारी उन्हें पार्टी से बस कुछ मिनट पहले मिली थी।
VIDEO: जब सलमान खान बने सोनाक्षी के पापा..मजेदार..
खैर, लगता है सलमान ने सोनाक्षी की विश सुन ली और उसे पूरा भी कर दिया। हम्मम.. आखिर अच्छे दोस्त की यही तो निशानी है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


