ओटीटी पर फिल्म रिलीज नहीं करेंगे सलमान खान, सिनेमाघर खुलने का करेंगे इंतजार ,निर्देशक ने किया कंफर्म
पिछले 6 महीनों से कोरोना वायरस की वजह से देशभर में सिनेमाघर बंद हैं, जिससे वजह से कोई भी फिल्में बड़ी स्क्रीन पर रिलीज नहीं हो पा रही है। लिहाजा, निर्माता धीरे धीरे अपनी फिल्में ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं। यहां तक कि अब अक्षय कुमार से लेकर वरुण धवन भी ओटीटी का रुख कर रहे हैं। ऐसे में अफवाह थी कि सलमान खान की फिल्म राधे को भी ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाएगा।
राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई इस साल ईद के मौके पर ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म की शूटिंग भी पूरी नहीं हो पाई है। फिल्म की कुछ 3-4 दिनों की शूटिंग बाकी है, जिसे जल्द ही सलमान खत्म करने वाले हैं। लेकिन क्या उसके बाद फिल्म ओटीटी पर आएगी?

इसका जवाब दिया है फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा ने। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए निर्देशक ने कहा कि, फिल्म की सिर्फ 3-4 दिनों की शूटिंग बची है। जबकि पोस्ट प्रोडक्शन पर भी काम जारी है। सिनेमाघर खुलते ही हम फिल्म लेकर आ सकते हैं।
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने शेयर की एक खास तस्वीर, बताया- 'मालिक के साथ पूरे हुए 26 साल'


Click it and Unblock the Notifications











