सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने शेयर की एक खास तस्वीर, बताया- 'मालिक के साथ पूरे हुए 26 साल'

By Filmibeat Desk

फिल्म कलाकार सलमान खान के साथ लगभग हर जगह जो एक चेहरा दिखता है, वह है उनके बॉडीगार्ड शेरा का। जहां जहां सलमान खान, वहां वहां परछाई की तरह रहते हैं शेरा। खास बात है कि सलमान के साथ काम करते हुए शेरा को आज 26 साल पूरे हो चुके हैं। शेरा ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक खास पोस्ट शेयर किया है।

शेरा ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्हें 'मालिक' यानि की सलमान खान के साथ काम करते हुए 26 साल पूरे हो गए हैं। ये तस्वीर शेयर करते हुए शेरा ने लिखा- "मालिक सलमान खान और मैं पीछे मुड़कर देखते हैं तो पता चलता है हम कितने समय से साथ हैं... 26 साल का साथ और हमेशा बना रहे।"

Salman Khan

शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। 1995 में एक पार्टी के दौरान शेरा की मुलाकात सलमान खान और सोहेल खान से हुई थी। इसके बाद एक बार सलमान खान चंडीगढ़ गए जहां भीड़ में वो बुरी तरह फंस गए। तब सोहेल ने सोचा कि सलमान भाई को किसी अच्छे बॉडीगार्ड की जरूरत है। तब उनके दिमाग में शेरा आया। तब से अब तक शेरा सलमान खान के साथ है।

अक्षय कुमार और वरुण धवन की होगी ओटीटी टक्कर- या सिनेमाघरों में 'लक्ष्मीबम' का धमाका फाइनल!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X