ALERT बच्चा पार्टी, सलमान खान देने वाले हैं मस्त सरप्राइज़!
[बॉलीवुड समाचार] बॉलीवुड फैन्स और खासकर हमारी बच्चा पार्टी के लिए ये अलर्ट है। ढिंका चिका पर डांस करके बोर हो चुके हैं तो सलमान खान आपके लिए नया गाना लेकर आने वाले। ये गाना खासकर बच्चों को डेडिकेट करने के लिए होगा और गाने का नाम होगा चिकन सॉन्ग। अब सलमान ने ये गाना गाया है या नहीं ये अभी पक्का नहीं है।
बजरंगी भाईजान की कहानी सलमान के एक बच्ची के साथ जुड़ाव के इर्द गिर्द घूमती है और इसी के लिए ये गाना फिल्म की जान होगा। इतना ही नहीं चिल्लर पार्टी के साथ सलमान का कनेक्शन हमेशा ही ज़बर्दस्त रहता है। उनकी अगली फिल्म प्रेम रतन धन पायो में भी बजरंगी डांस है।
[PICS: बजरंगी सलमान और रसिका करीना का कश्मीर में सेल्फी सेशन!]
चिकन सॉन्ग प्रीतम ने खासकर सलमान खान के किरदार को ध्यान में रखकर बनाया है। इस गाने में खास क्या होगा ये तो अभी किसी को नहीं पता। लेकिन ये अंडे का फंडा और ऑल इज़ वेल से एक कदम आगे होगा और जल्द ही बच्चों का फेवरिट हो जाएगा इसकी गारंटी पूरी है।


Click it and Unblock the Notifications
