Surprise: 'बजरंगी भाईजान' का टीजर तैयार, मिली तारीफ पर तारीफ

[बॉलीवुड न्यूज] कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का टीजर बनकर तैयार हो चुका है और किसी भी वक्त रिलीज हो सकता है। जी हां, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें फिल्म का टीजर दिखाया जा चुका है और उन्होंने काफी तारीफ की है।

बजरंगी भाईजान की टीम कश्मीर से लौट चुकी है और वहां से आते ही सलमान खान ने फिल्म की टीजर अपने करीबी दोस्त साजिद नाडियाडवाला और आदित्य चोपड़ा को दिखाया। बता दें, यह फिल्म सलमान खान प्रोडक्शन की पहली फिल्म है।

सलमान इस फिल्म को लेकर कोई गलती नहीं करना चाहते। लिहाजा उन्होंने इन दो निर्माताओं को सबसे पहले टीजर दिखाया, जो सही सही राय दे पाएं। साजिद और आदित्य दोनों ही टीजर देखकर फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे। दोनों को यह काफी बेहतरीन लगी।

DETAILS: जानें क्या है सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'..

बता दें, अब ट्रेलर कभी भी रिलीज की जा सकती है। बताया जा रहा है कि सलमान अपने फैंस को सरप्राइज देना चाहते हैं और इसीलिए ट्रेलर लांच के लिए कोई डेट फिक्स नहीं की गई है। हम्मम..सरप्राइज के मामले में सलमान का जवाब नहीं।

फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। बजरंगी भाईजान में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य किरदारों मेंं दिखेंगे।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X