..................... Salman Khan to do Sooraj Barjatya's film after Kick - Hindi Filmibeat

सलमान के लिए पहले बड़जात्या फिर बोनी

आपको सुनकर हैरानी हुई ना लेकिन यही सही है। सलमान मियां के लिए फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या काफी मायने रखते हैं तभी तो उन्होंने उनके खातिर बोनी कपूर की फिल्म को आगे बढ़ा दिया।

खबर है कि सूरज बड़जात्या ने सलमान खान से अगस्त महीने में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए कहा था जिस पर सलमान खान ने तुरंत मोहर लगा दी लेकिन उन्हें बाद में याद आया कि इन महीनों में तो वह बोनी कपूर की सीक्वेल फिल्म नो एंट्री में एट्री... की शूटिंग करने जा रहे हैं।

लेकिन यहां सलमान ने बोनी कपूर को ही कांप्रोमाइज करने को कहा। सलमान ने बोनी को मैसेज किया कि वह अपनी फिल्म को अगले साल शूट करें, इस साल वह सूरज के साथ फिल्म करने जा रहे थे। बेचारे बोनी मियां, हैरान होकर रह गये लेकिन खुद को संभालते हुए उन्होंने कहा कि यह सब तो फिल्मी दुनिया का हिस्सा है। शूटिंग की तारीखें इधर-उधर होती रहती हैं।

मुझसे ज्यादा सूरज बड़जात्या को सलमान खान की जरूरत है जिनकी पिछले आठ सालों से एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई हैं। मालूम हो कि सलमान ने अपना फिल्मी करियर बड़जात्या प्रोडक्शन से ही शुरू किया था। सलमान की पहली फिल्म मैने प्यार किया... सुपर-डूपर हिट थी। उसके बाद सलमान ने राजश्री के साथ मिलकर हम आपके हैं कौन और हम साथ-साथ जैसी फिल्में दी है जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। देखते हैं कि सलमान-सूरज की इस बार की जोड़ी पर्दे पर क्या कमाल करती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X