सेक्स बम सना खान पर अपहरण का मुकदमा, मैडम फरार
लगता है इस समय बिग बॉस के प्रतिभागियों का काला सच एक-एक करके लोगों के सामने आ रहा है। स्पॉट फिक्सिंग में जहां बिग बॉस 3 विनर बिंदु दारा सिंह पकड़े गये हैं वहीं दूसरी ओर बिग बॉस 6 की सेक्सी प्रतिभागी सना खान के खिलाफ भी पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
मुंबईमिरर.कॉम के मुताबिक सना खान अपने भाई नावेद खान की शादी एक 15 साल की लड़की के करवाना चाहती थीं लेकिन लड़की के इंकार करने पर नावेद खान ने अपने दो दोस्तों और सना के साथ लड़की का अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाये और लड़की तीनों के चंगुल से भाग निकली।
पीड़िता की मां ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पीड़िता की मां ने कहा है कि सना ने उनको धमकी दी थी के अगर मेरे भाई से तुम्हारी लड़की शादी नहीं करेगी तो वह किसी से शादी करने लायक नहीं रहेगी। उसे हम लोग उठवा लेंगे। पीड़िता की मां की शिकायत पर नावेद खान और उसके दोस्तों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन सना पुलिस की गिरफ्त से पहले ही फरार हो गयी है। मालूम हो नावेद अली फेसबुक के जरिये पीड़िता के संपर्क में आया था।
हालांकि पुलिस सना को खोज रही हैं लेकिन सना के प्रवक्ता ने उसके फरार होने की बात से इंकार किया है और कहा है कि सना खान एक जाना-पहचाना नाम है इसलिए पीड़िता की मां उसे जान-बूझकर फंसा रही है।
मालूम हो कि सलमान खान की चहेती सना खान उनके साथ उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म मेंटल में काम कर रही हैं, अगर सना वाकई में फरार है तो ऐसे में मेटल की शूटिंग भी लटक जायेगी जो कि फिल्म के लिए अच्छा नहीं होगा।
गौरतलब है कि सना खान को बिग बॉस सीजन से पहले मेल अंडरवीयर के विज्ञापन में देखा गया था जो कि हद से ज्यादा उत्तेजक होने के कारण काफी चर्चित हुआ था लेकिन बाद में ज्यादा आलोचना होने की वजह से इस विज्ञापन को हटा दिया गया था।
आईये आपको दिखाते हैं सना खान की कुछ चर्चित तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











