RUMOUR: 'हम आपके हैं कौन' से जुड़ी खबर को सलमान ने बताया 'झूठ'!
[बॉलीवुड न्यूज] हाल ही में एक्टर अनुपम खेर ने ट्विटर पर खुलासा किया कि फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के लिए माधुरी दीक्षित को सलमान खान से ज्यादा फीस दिए गए थे। बता दें, यह फिल्म माधुरी दीक्षित ने 3 करोड़ पर साइन किया था। यानि की आज कि हिट एक्ट्रेसस जितनी.. हम्मम..

लेकिन बता दें, जब सलमान खान से इस बारे में पूछा गया तो एक्टर ने सिरे से नकार दिया। पहले तो सलमान ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन बाद में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, मुझे नहीं लगता यह सच है।
कहानी की Band: तो सलमान नहीं, आमिर कहते 'हम आपके हैं कौन'
बहरहाल, एक्टर और एक्ट्रेसस की फीस में अतर पर जब सलमान से सवाल किए गए उन्होंने कहा कि, यह सब दर्शकों के च्वॉइस पर निर्भर करता है।
SECRET: सलमान खान और 'हम आपके हैं कौन' से जुड़ी एक बात..
सलमान ने कहा, आप जितनी फिल्में करते हो, लोग आपको उतना ही पसंद करते हैं। अगर आप सोलो यानि की सिर्फ अपने दम पर किसी फिल्म को सफलता दिला सकते हैं तो डाइरेक्टर्स, प्रोड्यूर्स को पैसे देने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी। लिहाजा, आप फीस मांगते नहीं है, आपको वह कमाने की जरूरत होती है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications













