टाइम सर्वे पर भी सलमान का 'हैंगओवर', दीपिका का भी चढ़ा नशा

भले ही इस साल की शुरूआत में सलमान खान की फिल्म 'जय हो' ने भले ही आशातीत सफलता नहीं पायी हो.. लेकिन उनका जादू लोगों के सिर से उतरा नहीं है तभी तो टाइम सेलेबेक्स वेबसाईट के सर्वे में उन्हें नंबर वन की पोजिशन हासिल हुई है। सलमान ने यह जगह शाहरूख खान और रणबीर कपूर को पछाड़ कर हासिल की है।

टाइम सेलेबेक्स वेबसाईट के सर्वे के मई रिपोर्ट में सलमान को 40 अंक मिले है जबकि शाहरूख खान उनसे मात्र तीन अंक पीछे ( 37) हैं और इस वजह से उन्हें इस सर्वे में दूसरी पोजिशन हासिल हुई थी। इस सर्वे में टाइगर श्राफ नंबर 3 पर है उन्हें 30.5 अंक मिले हैं जबकि नंबर चार पर अक्षय कुमार हैं जिन्हें कि 26 अंक प्राप्त हुए हैं जबकि नंबर पांच पर है जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर जिन्हें कि 25.3 अंक प्राप्त हुए हैं।

इसी तरह अभिनेत्रियों के सर्वे में बाजी मारी है कटिली काया की मालकिन दीपिका पादुकोण ने, जिन्हें की टॉप पोजिशिन हासिल हुई हैं, उन्हें सर्वे में 41 अंक मिले, जबकि नंबर दो पर हैं उनकी कट्टर प्रतिद्वंदी कैटरीना कैफ जिन्हें की सर्वे में 34 नंबर मिले और तीसरे नंबर पर हैं रहीं प्रियंका चोपड़ा 30 अंक के साथ और चौथी पोजिशन हासिल हुई है करीना कपूर को जिन्हें कि 27.5 अंक मिले हैं और पांचवे नंबर पर हैं बॉलीवुड की हॉट मम्मी यानी कि ऐश्वर्या राय जिन्हें कि इस सर्वे में 25 अंक मिले हैं।

यहां आपको बता दें कि यह सर्वे फिल्मी कलाकारों की बॉक्सऑफिस सफलता और उनकी लोकप्रियता के आधार पर किया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X