ना पीसी ..ना बेबो..दीपिका हैं सबसे सेक्सी
भले ही दीपिका को इस सर्वे में सबसे सेक्सी अभिनेत्री कहा गया है लेकिन दीपिका का मानना है कि इस सर्वे का उनकी शारीरिक बनावट से कुछ लेना-देना नहीं है और वह इस मुकाम पर सिर्फ अपने काम की वजह से पहुंची हैं।
दीपिका ने कहा, "मेरे ख्याल से यह मेरे उस काम का नतीजा है, जिसे मैंने किया। मुझे नहीं लगता कि इसका मेरी शारीरिक बनावट से कुछ लेना-देना है। मेरा यह भी मानना है कि आप जो फिल्में करते हैं, वह उन उत्पाद के विज्ञापनों का नतीजा होती हैं, जो आप करते हैं।"
दीपिका इन दिनों फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके कोस्टार एक बार फिर से शाहरूख खान हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी और सोनू सूद हैं। फिल्म की शूटिंग इस समय दुबई में हो रही है। फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण शाहरूख की प्रोडक्शन कंपनी रेडचिलीज कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications












