सौ करोड़ी क्लब की मल्लिका दीपिका ने फीस बढ़ायी तो क्या गलत किया?

दीपिका पादुकोण की फिल्में अगर सौ करोड़ का बिजनेस करती हैं, लोग उन्हें देखने के लिए बुरी तरह से दीवाने बने रहते हैं ऐसे में अगर दीपिका ने अपनी फीस बढ़ा दी तो इसमें गलत क्या है भाई? जी हां दोस्तों आपकी चहेती अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी फीस बढ़ा दी है, खबर है कि मैडम ने संजय लीला भंसाली से उनकी फिल्म "बाजीराव मस्तानी" के लिए 8 करोड़ रूपए की डिमांड की है जिसे कि भंसाली ने मान भी लिया है।

पर्दे पर सायना नेहवाल बनेंगी दीपिका पादुकोण

यह वो ही फिल्म है जिसके लिए दीपिका मैडम ने करण जौहर की फिल्म "शुद्धि" छोड़ दी थी। मालूम हो कि संजय लीला भंसाली की ही पिछली फिल्म "गोलियों की रासलीला-रामलीला" में दीपिका ने काम किया था, फिल्म ने सौ करोड़ का बिजनेस किया था। संजय इस फिल्म के दौरान ही दीपिका के फैन हो गये थे इसलिए उन्होंने फिर से दीपिका को अपनी फिल्म "बाजीराव मस्तानी" में फिर से कास्ट करने की सोची है।

सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में एक बार फिर से दीपिका पादुकोण, अपने तथाकथित प्रेमी रणवीर सिंह के साथ नजर आयेंगी। फिल्म की कहानी बाजीराव और मस्तानी की लवस्टोरी पर आधारित है। यह एक पीरयड मूवी होगी जिसमें आपको एक बार फिर से बड़े-बड़े सेट और भारी-भरकम पोशाकें पहनें लोग दिखायी देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X