रीयल ना सही रील लाइफ में बैडमिंटन खिलाड़ी बनेंगी दीपिका पादुकोण

भारत के गौरव बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो चाहते थे कि उनकी बेटी दीपिका भी उनकी तरह बैडमिंटन खिलाड़ी बने लेकिन दीपिका ने मॉडलिंग को अपना करियर चुना, हालांकि उन्हें इस बारे में कोई आपत्ति नहीं हैं, उन्हें खुशी है कि पहले मॉडलिंग और फिर बाद में फिल्मी करियर चुनकर दीपिका ने उनका नाम रोशन किया है।

तो लीजिये अब दीपिका पादुकोण अपने पापा की इस ख्वाहिश को पूरा भी करने जा रही हैं। जी हां दीपिका पादुकोण अब बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में आपके सामने होगी , अरे नहीं नहीं वो रीयल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में बैडमिंटन खिलाड़ी का रोल करने जा रही हैं। खबर है कि भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल पर फिल्म बनने जा रही है जिसमें लीड रोल प्ले करने जा रही हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण।

कहा जा रहा है कि सायना नेहवाल की लाइफ पर महेश भट्ट फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने दीपिका पादुकोण को एप्रोच किया है। हालांकि दीपिका की ओर से अभी इस फिल्म के बारे में कोई जवाब नहीं आया है लेकिन महेश भट्ट को पूरा भरोसा है कि दीपिका इस रोल के लिए मना नहीं करेंगी।

खबर यह भी है कि भट्ट ने जब सायना नेहवाल से अपनी फिल्म के बारे में बात की तो सायना ने भी महेश भट्ट को दीपिका का ही नाम सुझाया था। इसलिए महेश भट्ट ने दीपिका को फिल्म के एप्रोच किया है।

'भाग मिल्‍खा भाग' और 'पान सिंह तोमर' जैसी फिल्‍मों की सफलता के बाद अब बॉलीवुड में रियल लाइफ हीरो पर फिल्‍में बनाने का एक दौर शुरू हो चुका है। इसलिए मैरीकॉम के बाद अब सायना नेहवाल पर फिल्म बनने जा रही है।

आगे की खबर स्लाइडों में...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X