दूसरे दिन 'दबंग 2' की कमाई में गिरावट
साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक सलमान खान फिल्म 'दबंग 2' सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग मिली थी लेकिन दूसरे दिन इसकी कामयाबी में थोड़ी कमी आयी है। इसकी कमाई में पहले दिन की तुलना में दस प्रतिशत की कमी आयी और इसने बॉक्स ऑफिसर पर दूसरे दिन मात्र 19.06 करोड़ की कमाई की।
यहां आपको बताते चले कि 'दबंग 2' के पहले दिन की कमाई 7 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'राउडी राठौर' से कहीं ज्यादा है लेकिन यह कमाई सलमान खान की इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'एक था टाइगर' से कम है।
यही नहीं फिल्म को देखने के बाद लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों को फिल्म बहुत अच्छी लगी तो कुछ लोगों ने इस औसत करार दिया है। 'दबंग 2' की पब्लिसिटी सलमान के हिट फिल्म ' दबंग' के सीक्वेल के रूप में की गयी थी इसलिए लोगों ने इसकी 'दबंग' से ही करनी शुरू कर दी है और इस तुलना में अभी तक 'दबंग', 'दबंग 2' पर भारी पड़ी है।
मालूम हो कि 'दबंग 2' शुक्रवार को भारत के 3500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। जिसके लिए 100 प्रतिशत एडवांस बुकिंग हुई थी। 'दबंग 2' ने सलमान की ही मेगाहिट फिल्म 'एक था टाईगर' के ओपनिंग रिकार्ड को तो नहीं तोड़ा लेकिन फिर भी पहले दिन कमाई में सलमान ने इस साल की सारी हिट फिल्मों को छोड़ दिया है।
पहले दिन की कमाई के मामले में साल की पहली हिट फिल्म करण जौहर की 'अग्निपथ' थी जिसमें कांचा चिना को देखने के लिए लोगों एडवांस में टिकट खरीदे थे और 23 करोड़ का बिजनेस किया था। लेकिन तब 26 जनवरी की छु्ट्टी होने के कारण फिल्म को रिस्पांस मिला था लेकिन चुलबुल पांडे ने तो बिना छु्ट्टी के ही सारी फिल्मों की छुट्टी कर दी है लेकिन दो दिनों के शो के रिस्पांस रॉबिन हुड के पक्ष में तो नहीं दिख रहे हैं लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी इसलिए अगले दो दिनों पर बॉक्सऑफिस रिपोर्ट का आपकी तरह हम भी इंतजार कर रहे हैं।

Click it and Unblock the Notifications












