सलमान की चाहत अरबाज 'दबंग 2' से हिट हो जाये

शुक्रवार को सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'दबंग 2' सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग मिली है। फिल्म को देखने के बाद लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों को फिल्म बहुत अच्छी लगी तो कुछ लोगों ने इस औसत करार दिया है। 'दबंग 2' की पब्लिसिटी सलमान के हिट फिल्म ' दबंग' के सीक्वेल के रूप में की गयी थी इसलिए लोगों ने इसकी तुलना 'दबंग' से ही करनी शुरू कर दी है और इस तुलना में अभी तक 'दबंग', 'दबंग 2' पर भारी पड़ी है।

लेकिन वहीं दूसरी ओर सलमान खान ने कहा है कि उनकी चाहत है कि अरबाज खान 'दबंग 2' से मेगाहिट हो जाये क्योंकि उसने इस फिल्म में बहुत मेहनत की है। सल्लू मियां ने यह बात इंडिया टीवी के मशहूर शो 'जनता की अदालत' में कही। सलमान ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के वक्त अरबाज खान का ब्लडप्रेशर काफी हाई रहता था। सलमान ने कहा कि मेरे छोटे भाई के अंदर निर्देशन का कीड़ा है इसलिए उसने 'दबंग 2' बनायी है। मालूम हो कि अरबाज खान ने 'दबंग 2' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है।

तो वहीं अरबाज खान ने कहा कि सलमान को डायरेक्ट करना बेहद ही जोखिम भरा था क्योंकि अगर उनकी फिल्म फ्लॉप होती है तो इसका सारा ठिकरा मुझ पर यानी की डायरेक्टर पर फोड़ दिया जायेगा क्योंकि सबको पता है कि सल्लू मियां तो बॉक्स ऑफिस पर बिकता है।

मालूम हो कि 'दबंग 2' शुक्रवार को भारत के 3500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। जिसके लिए 100 प्रतिशत एडवांस बुकिंग हुई थी। 'दबंग 2' ने सलमान की ही मेगाहिट फिल्म 'एक था टाईगर' के ओपनिंग रिकार्ड को तो नहीं तोड़ा लेकिन फिर भी पहले दिन कमाई में सलमान ने इस साल की सारी हिट फिल्मों को छोड़ दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X