पहले दिन ही चुलबुल पांडे ने मारा सिक्स
सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म दबंग 2 आज सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। फिल्म के बारे जैसा सोचा जा रहा था फिल्म उतनी अच्छी तो नहीं है लेकिन हां मनोरंजक बहुत है। फिल्म में एक बार फिर से सलमान मियां ने जान झोंक दी है। फिल्म को बॉक्सऑफिस पर पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग मिली है। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि दबंग 2 उन फिल्मों में से हैं जिसे पहले दिन ही करोड़ो की संख्या में दर्शक मिले हैं।
आपको बता दें कि 'दबंग 2' भारत के 3500 स्क्रीन पर आज रिलीज हुई है। जिसके लिए 100 प्रतिशत एडवांस बुकिंग हुई है। उत्तर भारत के तो कई इलाकों में सलमान के चाहने वालों को निराश होना पड़ा है क्योंकि उन्हें एडवांस बुकिंग होने के कारण आज के यानी पहले दिन के शो का टिकट नहीं मिल पाया है। हालांकि 'दबंग 2' ने सलमान की ही मेगाहिट फिल्म एक था टाईगर के ओपनिंग रिकार्ड को तो नहीं तोड़ा लेकिन फिर भी पहले दिन कमाई में सलमान ने इस साल की सारी हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
पहले दिन की कमाई के मामले में साल की पहली हिट फिल्म करण जौहर की अग्निपथ थी जिसमें कांचा चिना को देखने के लिए लोगों एडवांस में टिकट खरीदे थे और 23 करोड़ का बिजनेस किया था। लेकिन तब 26 जनवरी की छु्ट्टी होने के कारण फिल्म को रिस्पांस मिला था लेकिन चुलबुल पांडे ने तो बिना छु्ट्टी के ही सारी फिल्मों की छुट्टी कर दी है देखते हैं आगे रॉबिन हुड क्या गुल खिलाते हैं।

Click it and Unblock the Notifications
