'जय हो' को लेकर केवल दर्शक ही नहीं सलमान भी कन्फ्यूज

सुनकर हैरानी हुई ना.. लेकिन सच्चाई यही है कि सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जय हो' की कमाई को लेकर खुद सलमान खान भी कन्फ्यूज हैं। उन्होंने कहा कि मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मैं अपनी फिल्म 'जय हो' के बारे में क्या बोलूं और क्या ना बोलूं। क्योंकि सिनेमाघरों के अंदर की प्रतिक्रिया कुछ और है और बॉक्सऑफिस पर संग्रह का आंकड़ा कुछ और है। यह बहुत अजीब बात है।

मुझे लग रहा है कि लोग इस बार मुझसे 'दबंग' या 'रेडी' जैसी मसाला टाइप की फिल्म की उम्मीद कर रहे थे लेकिन 'जय हो' में उन्हें मसाला कम मिला, यह एक बड़ा कारण हो सकता है 'जय हो' का लोगों को पसंद ना आने का। दूसरा कारण मुझे लगता है कि हमेशा से हटकर कुछ अलग करने का प्रयास भी फिल्म की नाकामी का कारण हो सकता है। वैसे सलमान ने कहा कि फिल्म की नाकामयाबी या हार के लिए सिर्फ और सिर्फ वहीं जिम्मेदार हैं।

वैसे आपको बता दें कि फिल्म ने अपने देशी-विदेशी बिजनेस के बदौलत सौ करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। 110 करोड़ की लागत से बनी सलमान खान की फिल्म से जो उम्मीदें दर्शकों को थीं वह उम्मीद 'जय हो' पूरा नहीं कर पायी है और उसने इंडियन बॉक्सऑफिस पर बेहद धीमी शुरूआत की है।

गौरतलब है कि आम आदमी का दर्द और भ्रष्ट प्रशासन की बात करने वाली सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में डेजी शाह, सना खान, डैनी, मुकुल आनंद, तब्बू और महेश ठाकुर ने मुख्य भूमिकाएं निभायी है। फिल्म तेलुगू सिनेमा की रिमेक है। फिल्म के संगीत और एक्शन, दोनों ने ही दर्शकों को निराश किया है। फिल्म के निर्माता सोहैल खान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X