सलमान की बॉडी से प्रभावित हुईं मैडम जैकलीन?

साजिद नाडियावाला निर्देशित फिल्म 'किक' में सलमान संग पहली बार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज काम कर रही हैं। जिसको लेकर जैकलीन बहुत ज्यादा उत्साहित है। उन्होंने कहा कि उन्हें सलमान संग काम करने की बेहद इच्छा थी लेकिन उनकी यह इच्छा इतनी जल्द पूरी हो जायेगी, यह नहीं सोचा था। मालूम हो कि साजिद नाडिया निर्देशित इस फिल्म के निर्माता खुद सलमान खान ही हैं।

सलमान खान को हिट एंड फिट मानने वाली जैकलीन भी खुद को काफी फिट रखती हैं, कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दैरान दोनों यानी सलमान-जैकलीन साथ में जिम किया करते थे। जैकलीन की बातों से लग रहा है कि वह सलमान की दोस्त और प्रशंसक से ज्यादा है लेकिन इस मसले पर सलमान की ओर से कोई बयान नहीं आया।

फिल्म एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन जैकलीन को लोग सुंदर और सेक्सी तो मानते हैं लेकिन अभी तक उन्हें सुंदर अभिनेत्री का तमगा नहीं मिला है जिसकी वजह से जैकलीन कहीं ना कहीं उदास ही हैं। लेकिन जैकलीन को लगता है कि सलमान संग फिल्म करके उनकी भी किस्मत बदल जायेगी देखते हैं कि जैकलीन की यह ख्वाहिश पूरी होती है कि नहीं।

तो वहीं फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियावाला का कहना है कि मैं पहली बार सलमान को निर्देशित कर रहा हूं, इसलिए मुझे पता है कि पर्दे पर आपको एक नया सलमान दिखने वाला है। मुझे पूरी तरह से पता है कि किक के सलमान खान से फिर से लोगों को मोहब्बत हो जायेगी। आपको बता दें कि सलमान की फिल्म किक ईद पर रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X