परफ़ेक्ट ईदी! सलमान खान ने किया 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की रिलीज डेट का ऐलान, देखें नया पोस्टर

सलमान खान की फिल्में एक्शन, ड्रामा, एंटरटेनमेंट का पर्याय हैं और दर्शकों को राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई के साथ बड़े पर्दे पर उनके आने का बेसब्री से इंतजार है। प्रभु देवा द्वारा निर्देशित, एक्शन-ड्रामा 2021 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और फिल्म अब फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।

फिल्म की रिलीज में ठीक दो महीने का वक़्त बचा है, ऐसे में सलमान खान ने एक नया पोस्टर रिलीज़ किया है, जहां वो दमदार अवतार में नज़र आ रहे है। पोस्टर में एक क्लासिक सलमान खान के सभी तत्व हैं और यह एक बड़ी एंटरटेनर होने का वादा करती है।

Radhe Your Most Wanted Bhai

फिल्म के बारे में बात करते हुए, ज़ी स्टूडियो के सीबीओ शारिक पटेल ने साझा किया, "हम सलमान खान की इस फिल्म के माध्यम से सिनेमाघरों में दर्शकों को वापस लाने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि उनकी फिल्में उत्सव का माहौल बनाती हैं। यह 2021 की सबसे बड़ी फिल्म होगी और हम दर्शकों का समर्थन/प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हैं। मुझे यकीन है कि कठिन वर्ष के बाद यह प्रशंसकों के लिए खुशी का मौका होगा। राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई, सलमान प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों के लिए एकदम परफ़ेक्ट ईद होगी।"

सलमान खान और ईद का स्पेशल कनेक्शन

सलमान खान और ईद का स्पेशल कनेक्शन

सलमान खान फिल्म्स से एक प्रवक्ता ने शेयर किया,"सलमान खान और ईद का एक स्पेशल कनेक्शन है और सलमान खान फिल्म्स में हमें राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई के साथ इस परंपरा को जारी रखते हुए खुशी महसूस हो रही है। हम ताली बजाने, सीटी बजाने और 'हाउसफुल' के युग को वापस लाने के लिए उत्सुक हैं जिसके लिए सलमान खान की फिल्में के लिए जानी जाती हैं।"

दर्शक सिनेमाघर आएं

दर्शक सिनेमाघर आएं

सलमान खान फिल्म्स के प्रवक्ता ने कहा, "हमें राधे के लिए ज़ी स्टूडियो के साथ सहयोग करने में खुशी हो रही है और साथ मिलकर हम चाहते हैं कि फिल्म सभी दर्शकों तक पहुंचे और वह उनके सभी सुरक्षा दिशानिर्देश के साथ इसका आनंद लें सके।"

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

सलमान खान के साथ, फिल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है, जिसका निर्माण सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। फिल्म ईद के मौके पर 13 मई, 2021 में रिलीज़ की जाएगी।

थिएटर एग्जिबिटर्स एसोसिएशन की अपील

थिएटर एग्जिबिटर्स एसोसिएशन की अपील

'राधे' को थियेटर में रिलीज़ करने के लिए देश भर के थिएटर एग्जिबिटर्स एसोसिएशन द्वारा अनुरोध किया गया था, क्योंकि इन सभी को लगता था कि केवल सलमान खान की फिल्म ही महामारी के कारण सिनेमाघरों को हुए आर्थिक नुकसान से उबरने में मदद कर सकती है।

रिलीज होंगे नए पोस्टर्स, टीजर

रिलीज होंगे नए पोस्टर्स, टीजर

बता दें, फिल्म की कुछ झलक तो पिछले साल ही रिलीज कर दी गई थी.. क्योंकि फिल्म 2020 ईद पर रिलीज होनी थी। लेकिन अब दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए इसके नए पोस्टर्स रिलीज किये जा रहे हैं।

जॉन अब्राहम से क्लैश

जॉन अब्राहम से क्लैश

ईद के मौके पर इस साल सिर्फ सलमान खान नहीं, बल्कि जॉन अब्राहम भी अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' के साथ आ रहे हैं। दोनों फिल्में 14 मई 2021 को रिलीज होने वाली हैं।

रूही 2nd Day बॉक्स ऑफिस: शानदार शुरुआत के बाद, शुक्रवार को गिरा जान्हवी कपूर की फिल्म का कलेक्शन

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X