..................... जान्हवी कपूर स्टारर रूही बॉक्स ऑफिस दूसरे दिन का कलेक्शन | Roohi Friday Box Office Collection- Janhvi Kapoor's film Day 2 collection, a normal drop in numbers - Hindi Filmibeat

रूही 2nd Day बॉक्स ऑफिस: शानदार शुरुआत के बाद, शुक्रवार को गिरा जान्हवी कपूर की फिल्म का कलेक्शन

जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म 'रूही' धीरे धीरे दर्शकों को सिनेमाघर तक खींच रही है। हालांकि एक बढ़िया ओपनिंग के बाद, दूसरे दिन, यानि की शुक्रवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई। फिल्म 11 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शुक्रवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ की कमाई की है।

हार्दिक मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने गुरुवार को 3.06 करोड़ की ओपनिंग कलेक्शन के साथ सभी को हैरान कर दिया था। बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच लोगों को ऐसे नंबर्स की उम्मीद नहीं थी। जाहिर तौर से निर्माता प्रतिक्रिया देखकर खुश हैं।

Roohi

'रूही' देशभर में 1500 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। कोरोना काल के बाद किसी हिंदी फिल्म को पहली बार इतनी बड़ी रिलीज मिली है। कहीं ना कहीं, पूरे इंडस्ट्री की निगाहें 'रूही' पर टिकी हुई हैं। उम्मीद है कि इसके बाद और भी निर्माता- निर्देशक ओटीटी के बजाए बड़ी स्क्रीन पर फिल्म लाने की हिम्मत कर पाएंगे।

दो दिनों की कमाई

दो दिनों की कमाई

दो दिनों में फिल्म की कमाई 5.31 करोड़ तक की हो चुकी है। लिहाजा, वीकेंड तक यह कलेक्शन 12-13 करोड़ तक पहुंच सकता है।

वर्ड ऑफ माउथ

वर्ड ऑफ माउथ

फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। जहां कुछ को फिल्म की कहानी कमजोर लग रही है, वहीं, कुछ ने फिल्म के कंटेंट और कलाकारों की तारीफ की है।

इंडस्ट्री के लिए गुड न्यूज

इंडस्ट्री के लिए गुड न्यूज

रूही की कमाई भले ही बहुत ज्यादा ना हो रही हो। लेकिन एक साल से ठंडी पड़ी थियेटर इंडस्ट्री और बॉलीवुड के लिए यह एक गुड न्यूज की तरह है। रूही के बाद, इस महीने मुंबई सागा, संदीप और पिंकी फरार, साइना, हाथी मेरे साथी.. जैसी फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं।

बजट और कमाई

बजट और कमाई

रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म 25 करोड़ तक के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 50 करोड़ तक की कमाई करनी होगी। यह आंकड़ा काफी मुश्किल है।

सिंगल स्क्रीन थियेटर्स

सिंगल स्क्रीन थियेटर्स

कई शहरों में अभी भी सिंगल स्क्रीन थियेटर्स नहीं खोले गए हैं। वहीं, कई तो कोरोना काल में बंद पड़ गए। लिहाजा, अब कलेक्शन मल्टीप्लेक्स दर्शकों पर ही निर्भर करता है। जाहिर है फिल्म की कमाई इन सब बातों से प्रभावित होने वाली है।

दूसरी फिल्मों से टक्कर

दूसरी फिल्मों से टक्कर

खास बात है कि अगले हफ्ते से कई फिल्में बैक टू बैक सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में रूही के स्क्रीन कम कर दिये जाएंगे। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने के लिए ज्यादा से ज्यादा एक हफ्ते का समय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X