सलमान को फिर आयी 'प्रभु' की याद

सलमान खान ने अपनी फिल्म 'वांटेड' से बॉक्सऑफिस पर जो जलवा बिखेरा है वो बदस्तूर जारी है। फिल्म वाटेंड से सलमान ने एक्शन फिल्मों में वापसी की थी जिसे कि मस्त-मस्त डांसर प्रभु देवा ने बनाया था। एक बार फिर से सलमान, प्रभु देवा के साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। हालांकि फिल्म 'वांटेड' तेलगू फिल्म ;पोकरी' की रीमेक थी। लेकिन इस बार प्रभु की फिल्म रीमेक नहीं होगी। यह बात फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने मीडिया को बतायी।

उन्होंने साफ किया कि उनकी फिल्म में हीरो सलमान खान होंगे और फिल्म के डायरेक्टर प्रभु देवा। पहले हमें सलमान के बिजी शेड्यूल के चलते उम्मीद कम थी कि वो हमें डेट्स दे पायेंगे लेकिन अब सलमान ने हमें आसानी से डेट्स दे दी हैं। इसलिए अब हम बहुत जल्द फिल्म को शुरू करने जा रहे हैं।

मालूम हो कि सलमान खान इन दिनों अपने चेहरे की मांसपेशियों में आये खिंचाव के कारण काफी परेशान है। उनके पास पहले से ही तीन बड़ी फिल्में हैं जिनके कारण वो किसी को भी हां नहीं बोल रहे थे लेकिन प्रभु देवा से उनकी दोस्ती काफी अच्छी है इसलिए उन्होंने अपनी दोस्ती के कारण उन्हें हां बोल दिया है। सलमान खान मार्च में अमेरिका जाने वाले हैं इलाज के लिए। वहां से लौटने के बाद वो फिल्म की शूटिंग प्रभु देवा के साथ करेंगे।

हाल ही में प्रभुदेवा ने अक्षय कुमार के साथ हिट फिल्में दी है जिससे यह साबित हो गया है कि वो हिंदी फिल्म बिजनेस को समझते हैं। बहुत जल्द उनकी और रेमो की फिल्म एबीसीडी भी रिलीज होने वाली है। फिल्म के गाने तो अभी से ही धूम मचा दी है। सलमान, प्यार और 500 करोड़ की डील...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X