स्वाइन फ्लू से ऐसे बच रहे हैं सलमान खान, शुरू किया शूट
सोनम कपूर की स्वाइन फ्लू की खबरों से इंडस्ट्री में हलचल हो गई और प्रेम रतन धन पायो की कास्ट क्रू काफी डर गई। सेट पर मौजूद हर इंसान का टेस्ट कराया गया और फिलहाल शूटिंग के दौरान सारे एहतियात बरते जा रहे हैं। कोई भी अपने स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ करना नहीं चाहता।
फिल्म की शूटिंग के वापस शुरू हो गई है और फिल्म में सलमान खान की बहन का किरदार निभा रहीं स्वरा भास्कर ने बताया कि सारी कास्ट मास्क लगाकर रिहर्सल करती है और शॉट देते समय मास्क उतार दिए जाते हैं।
फिल्म की शूटिंग राजकोट के गोंडल की महारानी कुमुद कुमारी के घर में चल रही है। महारानी ने फिल्म के लीड एक्टर सलमान खान को स्वाइन फ्लू से बचने से घरेलू नुस्खे सुझाए हैं। शाही घराने के पास इस वायरस के लिए घरेलू उपाय है, जिसमें कपूर और इलाइची को मिलाकर सूंघा जाता है। और सलमान खान सहित फिल्म का पूरा कास्ट फिलहाल यही कर रहा है। सेट पर आयुर्वेदिक ड्रिंक्स और होम्योपैथिक दवाएं भी दी जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications













