सलमान की कार पर हमला!

ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि खुद सलमान खान ने इस बात की जानकारी दी है और साथ ही उन्होंने खुद को जरुरत के मुताबिक सुरक्षा मुहैया ना कराने के लिए गुस्सा भी जाहिर किया है। सलमान के गुस्से के शिकार हुए हैं सीसीएल यानी कि सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के आयोजक। खबर है कि सलमान खान हाल ही में हैदराबाद में आयोजित हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मुसीबत में फंस गये जब वो अपनी कार लेकर ग्राउंड से अपने होटल की तरफ बढ़े। सलमान खान को बाहर जाते देख कुछ बाइकर्स ने सलमान का पीछा करना शुरु कर दिया और साथ ही अपनी बाईक से सलमान खान की कार को टक्कर भी मारी। सलमान खान का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए उन लोगों ने काफी कोशिश की और काफी दूर तक सलमान के साथ साथ चलते रहे।

सलमान खान ने उन बाइकर्स का गुस्सा भी सीसीएल के आयोजकों पर ही उतारा। सलमान खान ने कहा कि जब वो बाइकर्स सलमान की कार को टक्कर मार रहे थे तो वहां पर बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। आयोजकों को सलमान की सुरक्षा का उचित प्रबंध करना चाहिए था। सलमान खान के फैन्स तो उनके लिए पागल हैं ही लेकिन उनका पागलपन इस हद तक पहुंच जाएगा इसका अंदाजा शायद खुद सलमान को भी नहीं था। इसीलिए तो वो बिना किसी सुरक्षा के ग्राउंड से बाहर निकल गये।

सलमान खान जब अपने होटल पहुंचे तो बहुत ही गुस्से में थे। उन्हें गुस्सा बाइकर्स पर नहीं था क्योंकि वो तो सलमान के चाहने वाले थे और सलमान खान की झलक के लिए उतावले हो रहे थे। लेकिन सलमान को गुस्सा इस बात का था कि आयोजकों ने उनकी सुरक्षा का उचित प्रबंध नहीं किया था। जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा होते होते टल गया। सलमान खान ने आयोजकों को इस बात की जानकारी दी और आगे से उन्हें इस बात का ख्याल रखने को कहा। इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया React Now में जरुर दें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X