"सलमान खान ने मुझे बीच रात में कॉल किया और राधे ऑफर की, मैं बहुत नर्वस था"
सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों में नए चेहरों को चांस देते आए हैं। अपनी दिलदारी को लेकर वह इंडस्ट्री में सबके चहेते भी हैं। कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, डेजी शाह से लेकर अथिया शेट्टी, सूरज पंचोली, हिमेश रेशमिया.. सभी अपने करियर की शुरुआत के लिए सलमान खान को क्रेडिट देते हैं। वहीं, अब सिंगर- कंपोजर अर्जुन कानूनगो फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में सलमान खान के साथ नजर आने वाले हैं।
फिल्म में एक दिलचस्प रोल के लिए सलमान खान ने खुद उन्हें चुना है। इस बारे में बात करते हुए अर्जुन कहते हैं- "सलमान सर ने मुझे आधी रात में कॉल करके इस फिल्म का हिस्सा बनने को कहा। मैं खुश भी हूं और नर्वस भी।"

अपने करियर की इस छलांग के बारे में अर्जुन कहते हैं कि वह इस किरदार के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "सलमान भाई को लगा कि मैं अभिनय कर सकता हूं, इसलिए उन्होंने मुझे राधे के लिए चुना। यह मेरे लिए एकदम सपना सच कर देने जैसा है। मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है कि उन्होंने मुझे इस लायक समझा और मुझे मौका दिया।"


Click it and Unblock the Notifications