सलमान के जीजाजी को मिली टी सीरीज़ की अगली फिल्म

पुलकित सम्राट ने हाल ही में सलमान खान की मुंहबोली बहन से शादी की है। श्वेता रोहिरा सलमान खान को राखी बांधती हैं और यही कारण है कि सलमान उनकी शादी में भाई की हैसियत से शरीक हुए थे। पुलकित वैसे तो टीवी पर काफी पहले क्योंकि सास भी कभी बहू थी से एंट्री कर चुके थे लेकिन बड़े परदे पर आने में उन्हें काफी वक्त लगा। उनकी पहली फिल्म बिट्ट बॉस बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। इसके बाद फुकरे से उन्हें थोड़ी पहचान मिली।

सलमान के बेहद करीबी होने के कारण वो जय हो में भी नज़र आए। फिलहाल पुलकित ने एक बड़ा प्रोजेक्ट झटका है टी-सीरीज़ का। दिव्या खोसला, यारियां के फ्लॉप होने के बाद अब दूसरी फिल्म पर फोकस कर रही हैं। उन्होंने इसके लिए यामी गौतम और पुलकित सम्राट को साइन किया है।

पढ़िए : अर्पिता के रिसेप्शन में क्या मिलेगा आमिर-सलमान - शाहरूख moment
हालांकि दिव्या खोसला कुमार अपने जन्मदिन पर अपनी दूसरी फिल्म का ऐलान करने वाली थीं, लेकिन एक टैबलॉयड के कारण मजबूरी में उन्हें अपना प्लान बदलकर एक दिन पहले ही फिल्म घोषित करनी पड़ी। दरअसल, दिव्या के जन्मदिन के लिए उनके पति और टी-सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार ने योजना बनाई थी एक पार्टी का आयोजन कर फिल्म की घोषणा करेंगे, लेकिन एक दिन पहले ही इस फिल्म को लेकर एक अख़बार ने नई ही कहानी शुरू कर दी, और फिल्म की घोषणा तय कार्यक्रम से पहले करनी पड़ी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X