PICS: पुलकित की शादी में सलमान ने बढ़ाई लाखों धड़कनें
'फुकरे' अभिनेता पुलकित सम्राट की शादी आजकल काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन पुलकित की वजह से नहीं, बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के कारण। दरअसल, पुलकित सम्राट ने सलमान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से शादी की है। लिहाजा, इस शादी में सुपरस्टार सलमान खान समेत उनके दोनों भाई अरबाज और सोहेल खान भी पहुंचे थे।
आपको बता दें, सलमान खास तौर पर पुलकित सम्राट की शादी में शामिल होने करने गोवा पहुंचे थे। और तस्वीरों में सलमान काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। शादी की तस्वीरों जहां सलमान पगड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं, वहीँ दूल्हा बने पुलकित सेल्फी लेते हुए और डांस करते हुए दिख रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस दौरान सलमान ने अपनी राखी बहन श्वेता रोहिरा का कन्यादान भी किया।
बहरहाल, हम यहां आपको दिखा रहे हैं पुलकित की शादी में शामिल हुए सलमान खान का डैशिंग लुक, जिसने लाखों लड़कियों की धड़कनें बढ़ा दी।


Click it and Unblock the Notifications











