ईद पर सलमान खान के साथ बॉडीगार्ड शेरा, शेयर की खास तस्वीर- कहा, मालिक के बिना ईद अधूरी
ईद के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने पनवेल फॉर्महाउस पर हैं, जहां उनके परिवार के कुछ सदस्यों के साथ कुछ खास दोस्त भी हैं। जहां ईद के खास मौके पर सलमान खान ने फैंस को अपने गाने 'भाई भाई' के साथ सरप्राइज दिया है। वहीं, भाईजान के बॉडीगार्ड शेरा ने अपने 'मालिक' के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
फोटो शेयर करते हुए शेरा ने लिखा- 'मेरी ईद मेरे मालिक सलमान खान के बिना कभी पूरी नहीं होती है। आप सभी को ईद मुबारक हो, अपने परिवार के साथ घर पर एन्जॉय करें।'

बता दें, सलमान खान पिछले ढ़ाई महीने से लॉकडाउन के दौरान फॉर्महाउस पर ही हैं। कोरोना महामारी के इस जंग में उन्होंने हर संभव मदद भी दी है। आर्थिक मदद के साथ साथ सलमान हजारों जरूरतमंदों को राशन भी उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के मजदूरों को भी मदद कर रहे हैं।
शेरा की बात करें तो जहां जहां सलमान खान दिखते हैं, वहां वहां परछाई की तरह दिखते हैं उनके बॉडीगार्ड शेरा। लगभग 25 सालों से शेरा सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं। साल 1995 में सलमान ने शेरा को नौकरी पर रखा था।
सोशल मीडिया पर छाए सलमान खान और उनका गाना "भाई भाई"- यहां देंखे फैंस का जबरदस्त रिएक्शन


Click it and Unblock the Notifications











