सोशल मीडिया पर छाए सलमान खान और उनका गाना "भाई भाई"- यहां देंखे फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
ईद के मौके पर सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म भले ही रिलीज ना हुई हो, लेकिन भाईजान ने फैंस को शानदार सरप्राइज देते हुए अपना अगला गाना रिलीज किया। हिंदू- मुस्लिम भाईचारे पर बना यह गाना "भाई भाई" देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा चुका है। सलमान खान लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और फैंस की मानें तो सलमान खान ने यूट्यूब पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।
Recommended Video
लॉकडाउन के दौरान सलमान खान अपने पनवेल फॉर्महाउस में भी वक्त गुजार रहे हैं और इस दौरान उन्होंने अपने तीन गाने रिलीज कर दिये हैं- प्यार करो ना, तेरे बिना.. और अब भाई भाई। सलमान खान यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सलमान खान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं और फैंस उन्हें बॉलीवुड का सबसे धर्मनिरपेक्ष सितारा का टैग दे रहे हैं। अपने नए गाने में सलमान खान सारे धर्मों के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने को खुद सलमान खान ने गाया है और साजिद-वाजिद ने कंपोज किया है।


Click it and Unblock the Notifications











