सलमान को किया था रिजेक्ट, अब सलमान के बाद ही दिख पाएगी फिल्म!
[गपशप] बात हो रही है कंगना रनौत की। अगर नहीं पता है तो बता देते हैं कि कंगना रनौत बजरंगी भाईजान की पहली चॉइस थीं और उन्होंने ये रोल रिजेक्ट कर दिया क्योंकि उन्हें ऐसा लगा कि सलमान खान की तुलना में उनका रोल बिल्कुल दमदार नहीं था।
हालांकि सलमान खान के साथ काम करना शायद सबका सपना हो लेकिन कंगना ने ये मौका छोड़ दिया और करीना कपूर को ये रोल मिल गया। लेकिन जिन कंगना ने उस समय ये फिल्म और सलमान को रिजेक्ट किया था अब वही कंगना इस फिल्म और सलमान के बाद ही परदे पर दिखेंगी।
इन कारणों से सलमान खान हैं GOOD वाले 'BAD BOY'
बात हो रही बजरंगी भाईजान के ट्रेलर की। सलमान खान की इस फिल्म का ट्रेलर पूरी तरह से तैयार है और ये ट्रेलर कंगना रनौत, आर माधवन और जिम्मी शेरगिल स्टारर तनु वेड्स मनु के साथ अटैच किया जाएगा। यानि कि परदे पर पहले बजरंगी भाईजान ही दिखेंगे, उसके बाद ही कंगना रनौत एंट्री कर पाएंगी!
FACT: ना शाहरूख, ना आमिर, अक्षय कुमार बचाते हैं बॉलीवुड की इज़्जत!


Click it and Unblock the Notifications


