DETAILS: सलमान खान की बजरंगी भाईजान प्रोमो देखने के लिए रेडी...
[बॉलीवुड समाचार] आखिरकार फैन्स की डिमांड और गुहार काम आई और सलमान खान स्टारर बजरंगी भाईजान का प्रोमो रिलीज़ के लिए तैयार है। गपशप गली की मानें तो ना सलमान खान ना ही कबीर खान इस फिल्म के साथ कोई गड़बड़ करना चाहते हैं और अगर ट्रेलर फुस्स तो सब कुछ बेकार। बॉम्बे वेलवेट का ही उदाहरण ले लीजिए।
खैर इसलिए सलमान खान खुद इस ट्रेलर के एडिट पर मौजूद थे और उन्होंने डिसाइड किया है कि कौन से सीन ट्रेलर में दिखने चाहिए और कौन से नहीं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी ध्यान दिया है कि फिल्म का केवल ट्रेलर ही लोगों का दिल छू जाए।
ALERT:सलमान खान एक...सीक्वल सात...बॉक्स ऑफिस की बैंड!
अगर दर्शकों को आईडिया नहीं मिला कि फिल्म किस बारे में है और कितनी गंभीर है तो फिल्म पर की गई सारी मेहनत बेकार चली जाएगी। बजरंगी भाईजान जुलाई में रिलीज़ के लिए तैयार है और फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सलमान खान को एक बार फिर साथ देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।
शाहरूख, अक्षय, अजय या सलमान - कौन खोलेगा '1000 करोड़ CLUB'


Click it and Unblock the Notifications



