DETAILS: जानें क्या है सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'..

By Neeti

[नीति सुधा] सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने को तैयार है। यूं तो सलमान की हर फिल्म का उनके फैंस को दिल थामे इंतजार रहता है, लेकिन बजरंगी भाईजान से सबकी उम्मीदों का धागा कुछ ज्यादा ही मजबूती से जुड़ा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। लिहाजा, सिनेमा जगत समेत आम दर्शक भी फिल्म से जुड़ी बातें जानने के लिए उत्सुक हैं।

फिल्म की कहानी लिखी है कबीर खान ने और निर्देशन का जिम्मा भी उन्होंने खुद ही उठाया। फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, अनिल कपूर, श्याम मोहन, नज़ीम खान मुख्य किरदारों में दिखेंगे। जबकि, संगीत दिया है प्रीतम ने।

पढ़ें- रोहित शट्टी की 'दिलवाले'..क्या है किरदार, क्या कहानी!

बहरहाल, हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं 'बजरंगी भाईजान' से जुड़ी कुछ बातें-

फिल्म की कहानी

'बजरंगी भाईजान' पिता- बेटी के रिश्ते की कहानी है। फिल्म में काफी सालों के बाद हमें सलमान खान पिता जैसी भूमिका में दिखेंगे। आपको बता दें, इससे पहले सलमान बीवी नंबर 1, जब प्यार किसी से होता है और पार्टनर जैसी फिल्मों में पिता का रोल निभा चुके हैं।

फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि, सलमान को एक बार बॉर्डर के पास से एक छोटी लड़की मिल जाती है। वह बिल्कुल अकेली होती है तो सलमान उसे अपने साथ लेकर आ जाते हैं। लेकिन फिर सलमान उस बच्ची को उसके परिवार से वापस मिलाने का प्रण लेते हैं। इस बीच सलमान को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है, वहीं वह उस बच्ची से भावनात्मक तौर से भी जुड़ जाते हैं और पिता का प्यार देते हैं।

वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दिकी फिल्म में पाकिस्तानी राजदूत बने हैं। दरअसल, सलमान बच्ची को उसके परिवार से मिलाने की कोशिश में गलती से पाकिस्तानी बार्डर में घुस जाते हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। इसके बाद नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी वो पाकिस्तानी नेता हैं जो पूरी कोशिश करेंगे कि सलमान वापस ना जा पाएं। फिल्म में अनिल कपूर ने भी निगेटिव किरदार निभाया है।

कहा जा रहा है कि सलमान ने फिल्म में काफी बेहतरीन अभिनय किया है।

करीना कपूर का कैमियो

फिल्म में करीना कपूर सिर्फ 15-20 मिनट के लिए नजर आएंगी। लेकिन इससे आगे आपको बता दें, करीना फिल्म की शुरूआत और फिर सीधे क्लाइमेक्स में ही नजर आएंगी। इस खबर से करीना के फैंस थोड़े निराश हो सकते हैं।

सलमान हैं तो एक्शन भी

लगातार कई फिल्मों में सलमान को एक्शन करते देखने के बाद 'बजरंगी भाईजान' सलमान एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म में भी सलमान एक्शन सीन्स करेंगे, लेकिन फिल्म की कहानी आपकी भावनाओं को छूएगी।

शूटिंग- कब, कहां और कैसे

बजरंगी भाईजान की शूटिंग साल 2014 नवंबर से शुरू हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग नई दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और कश्मीर में होनी है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर 17 जुलाई को रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X