बजरंगी भाईजान के साथ नो रईस, सिर्फ बाजीराव मस्तानी और हीरो
शाहरुख खान ने कुछ दिनों पहले ही एक स्टेटमेंट कहा था कि हम और सलमान खान अब दोस्त हैं और हम सबकुछ साथ साथ करेंगे। फिल्म भी साथ में रिलीज करेंगे। ये स्टेटमेंट इशारा था रईस और सुलतान फिल्म के क्लैश पर जो कि साल 2016 में ईद पर होने वाला है।
शाहरुख खान ने रईस का टीजर हाल ही में बजरंगी भाईजान की रिलीज से एक दिन पहले रिलीज कर दिया खबरों के मुताबिक रईस का टीजर बजरंगी भाईजान के साथ अटैच किया जाना था लेकिन फिल्म देखने के बाद ये पता चला कि असल में सिर्फ बाजीराव मस्तानी और हीरो ही बजरंगी भाईजान के साथ अटैच किये गये हैं।
कुल मिलाकर शाहरुख खान और सलमान खान के फैंस के लिए ये एक सबूत है कि दोनों खान्स भले ही एक दूसरे के दोस्त हैं लेकिन अभी भी जहां प्रतियोगिता की बात आती है तो शाहरुख और सलमान के बीच कहीं ना कहीं वो कॉम्पीटीशन वाली भावना तो है ही।
सलमान खान को भी कहीं ना कहीं ये पता था कि बजरंगी भाईजान के साथ अगर रईस का टीजर आया तो बजरंगी की सुपर सक्सेस का फायदा रईस को मिलेगा ही। जो शायद कहीं ना कहीं उन्हें थोड़ा डरा गया।


Click it and Unblock the Notifications



