बजरंगी भाईजान रिव्यू- सलमान खान-मुन्नी की इमोशनल कैमिस्ट्री
ईद पर अगर सलमान खान के फैन्स को ईदी के रूप में सलमान खान की फ़िल्म ना मिले तो ईद अधूरी रह जाती है। इसलिए इस साल ईद पर सलमान खान अपने फैन्स के लिए बॉडीगार्ड और से हिट हुई अपनी और करीना कपूर खान की हिट जोड़ी को दोबारा से लेकर आए हैं फिल्म बजरंगी भाईजान में। । पाकिस्तान में इंडियन और इंडिया में पाकिस्तानी ये कुछ ऐसे विषय हैं जो हमारी फ़िल्म इंडस्ट्री के बेहद पसंदीदा हैं।
कहानी: फ़िल्म शुरू होती है पाकिस्तान के सुल्तानपुर गाव से जहा सब बैठकर भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच देख रहे हैं। तभी एक प्रेग्नेंट महिला कहती है वो अपने बच्चे का नाम शहीद रखेगी। उसली बेटी होती हओ जिसका नाम शहीदी रखती है। वो बोल नहीं सकती लोग कहते हैं उस दिल्ली के निज़ामिद्दीन दरगाह में ले जाए तो वो ठीक हो सकती है।
माँ बेटी को लेकर दिल्ली जाती है, लौटते समय शहीदी माँ को सोता देख ट्रेन से उतर जाती जाती है और ट्रेन निकल जाती है। वो पुकार भी नहीं पाती। जब तक माँ को पता चलता है शाहिदा ट्रेन में नहीं है तब तक ट्रेन भारत की सरहद पार कर जाती है। तभी आते है बजरंगी भाईजान ..ले ले रे ले ले रे ले ले रे गाना गाते हुए बजरंग बली के साथ।
शाहिदा सलमान के पीछे पीछे चल देती है और सलमान कोशिश करता है ये जानने की की वो कहा से है उसका क्या नाम है,लेकिन वो कुछ बोल नहीं पाती।बस में सलमान शाहिदा को अपनी कहानी सुनाता है। पवन बताता है की उसके पिताजी उसे पढ़ाना चाहते थे लेकिन वो पढ़ने में जीरो था अपने पिता के मरने के बाद पवन दिल्ली जाता है जवान रसिका करीना से मुलाकात होती है।
पवन कहानी सुनाते सुनाते दिल्ली आ जाता है और मुन्नी को रसिका के घर ले जता है.जहाँ उसे पता चलता है की मुन्नी पाकिस्तानी है जब पकिस्तान के जीतने पर मुन्नी नाचती है। फाइनली सलमान खान शाहिदा को उसके घर पाकिस्तान पहुंचानेे का वादा करते हैं बजरंगी बली से और इस दौरान सलमान खान और शाहिदा के बीच होती है एक खूबसूरत कैमिस्ट्री।
पाकिस्तान जाने के बाद सलमान की मदद को आते हैं नवाजुद्दीन सिद्दिकी। जो कि फिल्म को एक नयी ही दिशा में लेकर जाते हैं। फिल्म कुल मिलाकर सलमान खान के फैंस के लिए एक बेहतरीन ईदी है और कहना गलत ना होगा कि सलमान खान को सालों बाद इतने सिंपल और इमोशनल अंदाज में देख फैंस की ईद तो इंशाअल्लाह बेहतरीन ही होनी है।


Click it and Unblock the Notifications














