जैकलीन की सूरत तो नरगिस के सीरत के दिवाने सलमान

25 जुलाई को पर्दे पर रिलीज होने जा रही है सलमान की फिल्म किक। जहां इस फिल्म की लीड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिज है तो वहीं फिल्म के एक गाने में आपको एक आयटम नंबर करती सेक्सी अभिनेत्री नरगिस फाखरी भी नजर आयेंगी। जैकलीन की सुंदरता की तारीफ करने वाले सलमान खान ने फिल्म के प्रमोशन के वक्त सलमान ने जमकर नरगिस की तारीफ की।

'प्यारी और जबर्दस्त डांसर' नरगिस को लेकर लोगों की सोच गलत है

मालूम हो कि सलमान ने अपनी फिल्म 'किक' में नरगिस फाकरी को एक गीत में काम करने का मौका दिया। उन्हें लगता है कि 'प्यारी और जबर्दस्त डांसर' नरगिस को लेकर लोगों की सोच गलत है और वह भी बेबुनियाद है। सलमान ने कहा, "नरगिस ने फिल्म के एक गाने में नृत्य किया है, जो बहुत लाजवाब है। मुझे वह अच्छी लगती हैं। उनकी ऊर्जा जबर्दस्त है और मेरे खयाल से गाने से उन्हें बहुत फायदा पहुंचेगा।"

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि शुरुआत में नरगिस को लेकर इतनी नकारात्मक बातें क्यों थी। मेरे ख्याल से वह एक बहुत प्यारी लड़की, बेहतरीन डांसर और साथ काम करने के लिहाज से बहुत अच्छी इंसान हैं।"

जबकि इससे पहले सलमान ने जैकलीन की तुलना बीते जमाने की ग्लैमरस अदाकार जीनत अमान से की थी और कहा था कि जैकलीन बहुत मेहनती हैं। साजिद नाडियाडवाला निर्देशित 'किक' 25 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म से सलमान के चाहने वालों को काफी उम्मीदें हैं देखते हैं कि यह उम्मीदें पूरी होती है या नहीं।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/zHPvJrfti4A?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X