..................... Nargis Fakhri: Not Jealous of Jacqueline Fernandez - Hindi Filmibeat

सल्लू की फैन नरगिस को जैकलीन से जलन नहीं

अभिनेत्री नरगिस फाखरी का सलमान खान के साथ काम करने का सपना है, लेकिन फिलहाल उन्हें उनके साथ 'किक' फिल्म में एक आइटम सांग से काम चलाना पड़ा। नरगिस फाखरी को इस बात से फिल्म की मुख्य नायिका जैकलिन फर्नाडीज से कोई ईष्र्या नहीं है।

सल्लू की फैन नरगिस को जैकलीन से जलन नहीं

'रॉकस्टार' फिल्म से प्रसिद्धि पाने वालीं फाकरी ने कहा , "मैं जैकलिन से नहीं जल रही क्योंकि मुझे आइटम सांग का हिस्सा बनने का अवसर मिला है। यकीनन, मैं भविष्य में सलमान के साथ काम करना चाहूंगी..वह एक सपना होगा और मुझे इसके सच होने का यकीन है।"

मैं भविष्य में सलमान के साथ काम करना चाहूंगी

सलमान के साथ अपने आइटम सांग के बारे में पूछे जाने पर फाकरी ने कहा, "यह बहुत गुपचुप, तेज और नाच वाला आकर्षक गीत है। मैं थोड़ी घबराई हुई थी कि अगर स्टैप भूली तो क्या होगा, लेकिन उन्होंने सर्वश्रेष्ठ शख्स के नाते इसे अंजाम तक पहुंचाया और मैंने खूब मजा किए।"


जैकलिन को नहीं सलमान के भारी पड़ने की चिंता

तो वहीँ इस फिल्म के बारे में फिल्म की लीड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिज को इस बात की जरा चिंता नहीं हो रही है कि उनकी आगामी फिल्म 'किक' में सलमान खान की मौजूदगी उन पर भारी पड़ रही है। जैकलिन ने यहां कहा, "फिल्म का दारोमदार सलमान के कंधों पर है। वह इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं, आखिरकार, लोग सलमान खान को देखने आते हैं और मेरे लिए इस फिल्म का हिस्सा होना बहुत बड़ी बात है।"

उन्होंने कहा, "अगर सलमान आप (एक कलाकार) पर भारी पड़ रहे हैं, तो भी यह ठीक है। वह एक सुपरस्टार हैं। वह बहुत दमदार शख्स हैं। इसमें चिंतित होने वाली कोई बात नहीं है। किसी भी कलाकार के लिए यह अच्छा है।"

साजिद नाडियाडवाला निर्देशित 'किक' की पटकथा मशहूर उपन्यासकार चेतन भगत ने लिखी है। फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हो रही है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/zHPvJrfti4A?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X