बढ़िया एकटर हो तो फिर फीस तो बढ़वानी ही चाहिए: सलमान खान
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान हमेशा से इंडस्ट्री में मददगार के रूप में जाने जाते हैं। वो हमेशा टैलेंट को सपोर्ट भी करते हैं और ये भी ध्यान देते हैं कि उसे उसका सही हक मिल रहा है या नहीं। ऐसा ही कुछ हुआ बजरंगी भाईजान के सेट पर। सलमान खान अपने को स्टार और फिल्म के विलेन नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी से काफी प्रभावित हैं और इसलिए उन्होंने दे डाली एक सलाह।
दरअसल, बजरंगी भाईजान के सेट पर जब सलमान खान को नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फीस के बारे में पता चला तो वो हैरान रह गए। बस फिर क्या था उन्होंने नवाज़ुद्दीन को एक सुझाव दे डाला कि कि वो अपने मेहनताने में बढोत्तरी करें।
ALSO READ: टॉम क्रूज़, ब्रैड पिट से भी ज़्यादा हैं बजरंगी भाईजान के FANS!
सलमान का कहना है नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को अपने टेलेंट के आधार पर अपनी प्राइस बढ़ाना चाहिए। वो और भी बेहतर प्राइस के हकदार हैं। इसमें ना ही किसी अकड़ की बात है ना किसी शर्म की। अपने हुनर की कद्र हर इंसान को करनी चाहिए।
अच्छी बात यह थी कि निर्माता इस बात के लिए तैयार भी हो गए। हालांकि इस बात से उन प्रोड्यूसर्स को पसीने छूट रहे होंगे जो नवाज़ु्द्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म बनाने के ख्वाब सजो रहे हैं। क्योंकि नवाज़ साहब अब महंगे एक्टर हो गए हैं।
PROOF: 15 सालों से करीना कपूर बना रही हैं बॉलीवुड को बेवकूफ!


Click it and Unblock the Notifications



