..................... सलमान खान ने किया 'राधे' ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान! Salman Khan announced Radhe Trailer release date, Fans react on it! - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने किया 'राधे' ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान, फैंस बोले- 'जो हुकुम भाईजान'

सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे को लेकर एक तगड़ा ऐलान हुआ है जो कि फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। दरअसल सलमान खान इस ईद को ही राधे के साथ धमाका करेंगे। इसके साथ ये भी ऐलान हुआ है कि सलमान खान ना सिर्फ थिएटर्स बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आएंगे। इसके ऐलान के साथ के सलमान खान इस समय ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं।

इसके अलावा बात करें इस फिल्म के दमदार ट्रेलर की तो इसका ऐलान सलमान खान ने किया है। बता दें कि राधे योर मोस्ट वांटेड का ट्रेलर कल यानि 22 अप्रैल को रिलीज होगा। सलमान खान ने इसको लेकर एक पोस्ट किया है जो कि चर्चा में हैं। सलमान खान ने लिखा है... 'तो मिलते हैं कल।' बता दें कि इस ट्रेलर का प्रीमियर ट्रायल शुरु हो चुका है और कल ठीक सुबह 11 बजे सलमान खान की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा।

ज्यादा एक्साइटेड हैं

ज्यादा एक्साइटेड हैं

सलमान खान के फैंस इस ट्रेलर को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और सुबह का इंतजार कर रहे हैँ। इस पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

आपका हुकुम सिर आंखो पर

आपका हुकुम सिर आंखो पर

एक फैन ने लिखा है.. 'आपका हुकुम सिर आंखो पर, मिलते हैं कल।' एक फैन ने लिखा है.. 'अवश्य भाई, रामनवमी की शुभकामनाएं।'

 दमदार रोल

दमदार रोल

हाल ही में एक पोस्ट इस ट्रेलर को लेकर सुपरस्टार जैकी श्रॉफ ने भी किया है जो कि इस फिल्म में एक दमदार रोल में दिखेंगे।

 रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा

सलमान खान के साथ एक बार फिर से अभिनेत्री दिशा पटानी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं और रणदीप हुड्डा भी दिखेंगे।

राधे ईद 2020

राधे ईद 2020

राधे ईद 2020 के मौके पर आने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण ये फिल्म लगातार टल रही है।

सूर्यवंशी

सूर्यवंशी

इसके अलावा सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी भी काफी समय से अटकी है और हो सकता है इसके रिलीज डेट का जल्दी ऐलान हो।

रणवीर शौरी को यूजर ने बोला कंगना रनौत का फीमेल वर्जन, अभिनेता ने ऐसे दिया जबरदस्त जवाब!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X