रणवीर शौरी को यूजर ने बोला कंगना रनौत का फीमेल वर्जन, अभिनेता ने ऐसे दिया जबरदस्त जवाब!
अभिनेता रणवीर शौरी को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट करते रहते हैं और खुलकर अपने विचारों को रखते हैँ। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि वो बुरी तरह से ट्रोल भी हो जाते हैं जिसके बाद वो यूजर्स को जवाब देने से भी पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल बंगाल चुनावी रैलियों के बीच कोरोवा संकट को देखते हुए राहुल गांधी ने फैसला लिया था कि वो सारी रैलियां रद्द कर रहे हैं।
इसी को लेकर अभिनेता रणवीर शौरी ने एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होने लिखा है कि... 'Kudos राहुल गांधी, उसने अपनी रैलियों को रद्द कर सही संदेश दिया जबकि उसे उस राज्य में जीत की कोई उम्मीद नहीं है।'

इसके बाद एक यूदर ने उनको लिखा कि... 'आप कुछ नहीं, बस कंगना रणौत के मेल वर्जन हैं। बेवकूफ।' इसके बाद अभिनेता ने इस यूजर को जवाब दिया है। उन्होने लिखा कि.. 'तेरी जली ना?
इसके साथ उन्होने अक्षय कुमार का वो फेमस GIF अटैच किया था। ये मामला यहीं नहीं रुका बल्कि एक यूजर ने फिर लिखा कि.. 'आप अब तक कैसे जिंदा हैं? मतलब कैसे? क्या रीढ़ की हड्डी के बिना इंसान जी सकता है?'
रणवीर शौरी ने इस कमेंट पर भी जवाब देते हुए लिखा कि.. 'गिद्धों के कोसने से गाय नहीं मरती।' उनके ये पोस्ट और कमेंट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग अपनी अपनी राय इसपर रख रहे हैं। फिलहाल रणवीर शौरी सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











