सलमान खान और शेरा का धमाकेदार वीडियो वायरल- लीजेंड को फॉलो कर रहे हैं बॉडीगार्ड
जब से कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन की स्थिति हुई है तब से ही सुपरस्टार सलमान खान अपने फॉर्म हाउस में ही रह रहे हैं और वहीं समय गुजार रहे हैं। ना सिर्फ सलमान खान बल्कि उनके साथ उनके कई दोस्त भी थे और यूलिया वंतूर और जैकलीन फर्नांडीज के भी कई वीडियोज सामने आए थे। लेकिन इस समय एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ शेरा भी नजर आ रहे हैं।
खुद शेरा ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है जिसमें दोनो खेतों में नजर आते हैं। शेरा पीछे हैं और सलमान खान बिना इधर उधर देखे लगातार चलते चले जा रहे हैं और कोई पीछे से वीडियो बना रहा है। शेरा ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है कि.. 'लीजंड को फॉलो कर रहा हूं... मेरे मालिक सलमान खान।' सलमान खान और शेरा का ये पहला वीडियो नहीं है जो कि वायरल हो रहा है...
अच्छे समाज की परिभाषा बताने पर ट्रोल हुए महेश भट्ट- सुशांत सिंह का नाम लेकर भड़के लोग


Click it and Unblock the Notifications











