अच्छे समाज की परिभाषा बताने पर ट्रोल हुए महेश भट्ट- सुशांत सिंह का नाम लेकर भड़के लोग
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने जब से डिप्रेशन के चलते खुदकुशी की है सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना ट्रोल होता रहता है। इंडस्ट्री के कई ऐसे दिग्गज हैं जो कि ट्रोलर्स के निशाने पर हैं और वो कुछ भी कहते हैं तो ट्रोल हो जाते हैं। बॉलीवुड में सुशांत की मौत के बाद लगातार लोग भाई- भतीजावाद यानि नेपोटिज्म पर सवाल उठा रहे हैं और किसी भी तरह के ट्वीट पर इंडस्ट्री के दिग्गजों की क्लास लग जाती है।
Recommended Video
इस समय मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ट्रोल हो रहे हैं और उनकी खबर काफी तेजी से चर्चा में हैं। जो लोग लगातार ट्रोलर्स के निशाने में हैं उनसे से ही एक महेश भट्ट भी हैं। गौरतलब है कि उन्होनने एक ऐसा ट्वीट कर दिया कि एक बार फिर लोगों का गुस्सा उनपर फूट पड़ा। जिसके बाद लोग उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। दरअसल फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने हाल ही में आजाद समाज की परिभाषा बताते हुए एक ट्वीट किया था।
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी फिल्मों में करेंगे धमाका? शुरु कर दी डेब्यू की तैयारी!



Click it and Unblock the Notifications











