..................... 'राधे' के बाद टाइगर 3 से करेंगे सलमान खान ब्लास्ट, इसीलिए चुनी बेस्ट लोकेशन- मार्च से शूटिंग होगी शुरू! Salman Khan and Katrina Kaif Tiger 3 shooting in Turkey from march new details? - Hindi Filmibeat

'राधे' के बाद टाइगर 3 से करेंगे सलमान खान धमाका, इसीलिए चुनी बेस्ट लोकेशन- मार्च से शूटिंग होगी शुरू!

सलमान खान इस साल की बड़ी अनाउंसमेंट पहले ही कर चुके हैं। वह सिनेमाघरों में राधे यॉर मोस्ट वॉन्टेड फिल्म को लेकर आ रहे हैं। एक बार फिर ईद को कब्जाते हुए सलमान खान ने राधे की रिलीज डेट का ऐलान किया। अब सलमान खान की नई बिग बजट फिल्म टाइगर 3 को लेकर नई डिटेल सामने आ रही हैं। टाइगर 3 सलमान खान के अपमिंग प्रोजेक्ट में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है जिसमें एक बार फिर वह कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करते आएंगे।

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सलमान खान अगले महीने यानी मार्च से टाइगर 3 की शूटिंग करने जा रहा हैं।नई डिटेल ये है कि सलमान खान और उनकी टीम ने टाइगर 3 की शूटिंग लोकेशन को बदल दिया है। दुबई की बजाय अब सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 के लिए तुर्की में जाएंगे और यही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

खबरें हैं कि टाइगर 3 इंस्ताबुल में शूट के लिए तैयार है। आदित्य चोपड़ा चाहते हैं कि फिल्म की शूटिंग समय से शुरू हो जाए। दुबई में कोरोना के केसेज बढ़ने के चलते लोकेशन चेंज की गई है। अब फिल्म का पहला शेड्यूल तुर्की के इंस्ताबुल में शूट किया जाएगा।

सूर्यवंशी या 83: जून में रिलीज होगी रिलायंस एंटरटेमेंट की ये बड़ी फिल्म? खुशी के मारे उछल पड़ेंगे फैंस!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X