सूर्यवंशी या 83: जून में रिलीज होगी रिलायंस एंटरटेमेंट की ये बड़ी फिल्म? खुशी के मारे उछल पड़ेंगे फैंस!
रिलायंस एंटरटेमेंट की दो बड़ी फिल्में रिलीज को एक दम तैयार है। एक तो रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी है और दूसरी रणवीर सिंह और कबीर खान की फिल्म 83। दोनों ही फिल्में पिछले साल से अच्छे मौके की तालाश में हैं और इसी के चलते अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। पिछले साल कोरोना के चलते इन दोनों फिल्मों को पोस्टपोन कर दिया गया था और अब अच्छे मौके की तलाश में और अच्छी डील के चलते फिल्मों को देरी हो रही है।
अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रिलायंस एंटरटेमेंट की इन दोनों फिल्मों में से अब एक फिल्म की रिलीज डेट तो लगभग तय हो गई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो रिलायंस ने फिल्म 83 को लेकर निर्णय ले लिया है। सूत्र के हवाले से कहा गया है कि स्पोर्ट्स ड्रामा बेस्ड रणवीर सिंह की फिल्म 83 को जून के महीने में रिलीज किया जा सकता है। इसके बाद रिलायंस अपनी अन्य फिल्मों को भी रिलीज करने के मूड में हैं।

वहीं सूर्यवंशी को लेकर भी तरह तरह की खबरें सामने आ रही है। कुछ का कहना है कि 2 अप्रैल को सूर्यवंशी की रिलीज डेट बुक कर दी गई है बस ऑफिशियल ऐलान होना बाकि है तो वहीं कुछ का कहना है कि अभी रोहित शेट्टी और थिएटर्स के बीच सहमति नहीं बन पाई है। इसीलिए सूर्यवंशी में देरी हो रही है।
खैर सिनेमाघरों को 100 फीसदी के साथ खोले जाने की इजाजत के बाद से फिल्ममेकर्स पहले की तरह फिल्मों को थिएटर्स में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। मई से बड़ी बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। वहीं साउथ की मास्टर जैसी फिल्म ने तो साबित कर दिया है कि कैसे बॉक्स ऑफिस पर दोबारा शानदार वापसी करनी है।
देखिए किस महीने कौन सी बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। साल 2021 बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट का कैलेंडर

मई में सलमान खान का धमाका
मई 2021 में सलमान खान और जॉन अब्राहम का धमाका फैंस को देखने को मिलेगा। ईद पर इस बार सत्यमेव जयते और राधे के बीच भयंकर क्लैश देखने को मिलेगा। बॉक्स ऑफिस की टक्कर में सलमान खान या जॉन अब्राहम किसे जीत मिलेगी ये तो ईद पर ही मालूम चलेगा।

जून में रणवीर सिंह की 83
अगर इस रिपोर्ट की खबर सही निकली तो जून में रणवीर सिंह की 83 रिलीज होगी। जो कि साल 1983 के वर्ल्ड कप पर बनी है। रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आए हैं।

जुलाई में केजीएफ 2
जून के बाद जुलाई में भी बड़ा धमाका होना है। सिनेमाघरों में साउथ सुपरस्टार यश, संजय दत्त और रवीना टंडन से सजी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 देखने को मिलेगी। 16 जुलाई 2021 इस फिल्म की रिलीज डेट है, जिसे लेकर कुछ फैंस ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नेशनल हॉलीडे की मांग तक कर डाली है।

अगस्त में साउथ की ये फिल्म मचा सकती तलहका
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा की रिलीज का ऐलान हो चुका है। पुष्पा 13 अगस्त को तेलुगू , तमिल, हिंदी, कन्नड़ा और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी।

ऋषि कपूर की अधूरी और आखिरी फिल्म सितंबर में होगी रिलीज
शर्माजी नमकीन, ऋषि कपूर की आखिरी व अधूरी फिल्म थी। फिल्म 4 सितंबर 2021 को रिलीज होगी। जिसमें परेश रावन जैसे अभिनेता के होने की खबरें हैं।

अक्टूबर में 3 बड़ी फिल्में रिलीज, बाहुबली मेकर, अजय देवगन और कंगना रनौत की फिल्में
अक्टूबर तो बड़ी और शानदार फिल्मों की रिलीज डेट से भरा है। दशहरा के मौके पर अजय देवगन की मैदान और एस एस राजामौली की आरआरआर रिलीज हो रही है। वहीं 1 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर कंगना रनौत अपनी फिल्म धाकड़ लेकर आ रही हैं।

नवंबर में शाहिद कपूर और अक्षय कुमार की फिल्में देंगी दस्तक
शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म जर्सी को दिवाली पर रिलीज करने का फैसला लिया है वहीं ये भी कहा जा रहा है कि रक्षाबंधन इस मौके पर आ सकती है जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं।

दिसंबर होगा आमिर खान की फिल्म का ब्लास्ट
दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर आमिर खान लाल सिंह चड्ढा को लेकर आ रहे हैं। ताबड़तोड़ तरीके से वह फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के काम में जुटे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











