लॉकडाउन में सलमान खान का रोमांस- शर्म से लाल हुईं लूलिया वंतूर- Video वायरल
सलमान खान इन दिनों अपने कई करीबियों के साथ अपने फॉर्म हाउस पर समय गुजार रहे हैं और वहां से लोगों के लिए कई तरह के मैसेज वीडियो के जरिए देते रहते हैं। गौरतलब है कि इस समय देश में लॉकडाउन की स्थिति है और ऐसे में सलमान खान भी फॉर्म हाउस में फंसे हुए लेकिन इस समय एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सलमान खान और यूलिया वंतूर की चोरी पकड़ी गई है।
दरअसल यूलिया भी फॉर्म हाउस में हैं और इस वीडियो में वो वीडियो कॉल से कहीं बात करती हुई नजर आ रही है। इतने में ही सलमान खान उनके पीछे से आते हैं और झांकने लगते हैं। जब तक यूलिया उनको इशारों इशारों में ये कहती है कि आप हटिए तक तक सलमान खान खुद ही हट जाते हैं।
कार्तिक आर्यन के 'कोरोना स्टॉप करो ना' रैप पर वर्कआउट करते हुए नजर आये द ग्रेट खली


Click it and Unblock the Notifications











