..................... After Salman Khan, Amitabh Bachchan, Shahrukh Khan condemn Delhi gang rape | सलमान के बाद शाहरूख ने भी कहा कि राक्षसों को फांसी दो - Hindi Filmibeat

सलमान के बाद शाहरूख ने भी कहा कि राक्षसों को फांसी दो

नई दिल्ली। सड़क से लेकर संसद तक गैंग रेप के खिलाफ खड़े लोगों के शोर मचाने के बाद पुलिस तंत्र जागा है और दोषियों को गिरफ्तार किया है लेकिन जो कुछ भी दिल्ली की 23 साल की मेडिकल स्टूडेंट के साथ हुआ है वो बेहद ही शर्मनाक है। लोगों ने भी कहा है कि लड़की की जिंदगी को चौपट करने वाले हवसियों को हर हालत में कड़ी और कठोर सजा मिलनी चाहिए। गैंगरेप की इस शर्मनाक घटना पर पूरा देश थू-थू कर रहा है।

केवल इस वारदात से दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरा बॉलीवुड भी दुखी, चितिंत और क्रोधित है। बॉलीवुड के दिग्गजों ने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली है। गौरतलब है कि रविवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली की 23 साल की मेडिकल छात्रा के साथ बसंत विहार दिल्ली की बस में गैंगरेप हुआ है। लड़की को रेप करने के बाद दंरिदों ने चलती बस से नीचे फेंक दिया था। इस दुस्साहिक घटना को अंजाम दिया था पांच लोगों ने। पुलिस के मुताबिक पांचो को गिरफ्तार भी कर लिया है लेकिन फिर भी सवाल यह है कि क्या सजा मिलने से अपराधियों के सारे खून माफ हो जायेंगे।

बॉलीवुड ने भी बलात्कारियों के लिए मौत की मांग की है। सलमान खान, शाहरूख खान और अमिताभ समेत कई दिग्गजों ने ट्विटर पर लिखा है कि जैसा दिल्ली में हुआ है वैसा तो कोई जानवर भी नहीं करता है। दंरिदो को फांसी पर लटका देना चाहिए। ऐसे दरिंदो को सजा ए मौत देनी चाहिए, मौत के अलावा इन सबके लिए दूसरा कोई विकल्प नहीं है। तो वहीं अमिताभ बच्चन ने भी लिखा है कि सब राक्षसों को इतनी बुरी सजा मिलनी चाहिए ताकि कोई इस तरह के विषय में सोचे भी नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X