दिल्ली गैंगरेप के राक्षसों को तुरंत फांसी हो: बॉलीवुड
नई दिल्ली। सड़क से लेकर संसद तक गैंग रेप के खिलाफ खड़े लोगों के शोर मचाने के बाद पुलिस तंत्र जागा है और दोषियों को गिरफ्तार किया है तो वहीं मंगलवार देर रात को यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी पीड़िता से मिलने सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं और डॉक्टरों से लड़की का हाल-चाल जाना। इससे पहले भी सोनिया गांधी ने कहा था कि बलात्कारियों के लिए इतनी कड़ी सजा हो कि कोई भी इस अपराध के बारे में सोचे नहीं, जोकुछ भी दिल्ली की 23 साल की मेडिकल स्टूडेंट के साथ हुआ है वो बेहद ही शर्मनाक है।
लड़की की जिंदगी को चौपट करने वाले हवसियों को हर हालत में कड़ी और कठोर सजा मिलनी चाहिए। गैंगरेप की इस शर्मनाक घटना पर पूरा देश थू-थू कर रहा है। केवल इस वारदात से दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरा बॉलीवुड भी दुखी, चितिंत और क्रोधित है। बॉलीवुड के दिग्गजों ने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली है।
गौरतलब है कि रविवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली की 23 साल की मेडिकल छात्रा के साथ बसंत विहार दिल्ली की बस में गैंगरेप हुआ है। लड़की को रेप करने के बाद दंरिदों ने चलती बस से नीचे फेंक दिया था। इस दुस्साहिक घटना को अंजाम दिया था पांच लोगों ने। पुलिस के मुताबिक पांचो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।
आईये आपको बताते हैं कि बॉलीवुड ने क्या कहा इस शर्मनाक घटना के बारे में...


Click it and Unblock the Notifications











