बच्चों के लिए सलमान ने 10 करोड़ रूपये दान किये
मुंबई। जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहने वाले अभिनेता सलमान खान ने बच्चों की सहायता के लिए 10 करोड़ रूपये दान किये हैं। बताया जा रहा है कि यह एक ऐसी संस्था है जो कि दिल के मरीज बच्चों के लिए काम करती है। सलमान इन दिनों अपनी फिल्मों की लगातार सफलता के कारण चर्चा में रहते हैं।
अभी कुछ समय पहले ही उन्होने महाराष्ट्र के एक सूखा प्रभावित इलाके की मदद के लिए पानी की टंकियां भिजवायीं थी। सलमान ने लोगों की मदद के लिए एक एनजीओ भी स्थापित किया हुआ है। जो कि बीइंग ह्यूमन के नाम से जाना जाता है।
वह बॉलीवुड के सबसे अधिक मेहनताना लेने वाले अभिनेताओं में से हैं। सूत्रों के अनुसार यह बताया गया कि उन्होने कोका कोला के एक एड के लिए 20 करोड़ रूपये लिये थे। वह अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। वह कई लोगों को बॉलवुड लेकर आये हैं। इस तरह की बातें भी की जा रही थी कि वह अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को भी फिल्मों में लांच करने की तैयारी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
