आमिर ने साइन की 88 करोड़ की विज्ञापन डील
मुंबई। किसी भी प्रोजेक्ट पर अपना सौ फीसदी से अधिक देने वाले अभिनेता आमिर खान ने विज्ञापन जगत की अब तक की सबसे बड़ी डील साइन की। आमिर ने एक कंपनी की विज्ञपन सीरीज को शूट करने के लिए 88 करोड़ की मांग की। हालांकि इतनी बड़ी रकम कंपनी के लिए किसी झटके से कम नहीं थी, लेकिन उनकी क्षमता और छवि को देखते हुए वह किसी भी कीमत पर आमिर के साथ काम करना चाहती थी।
इस डील के साइन करते ही आमिर ने अपने साथ के सभी अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है। यह एक वर्ष का अनुबंध है जिसमें वह विज्ञापन सीरीज शूट करेंगे। इसके अलावा यह कहा जाता है कि आमिर किसी भी फिल्म को साइन करने के लिए भारी भरकम अमाउंट लेते हैं, जो कि फिल्म की कमाई से होने वाले लाभ के शेयर के रूप में होती है। हालांकि आमिर के प्रवक्ता ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और कंपनी के प्रतिनिधि से बात नहीं हो सकी है। सूत्रों के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी पहले एक एड ही शूट करना चाहती थी लेकिन आमिर की मांग को देखते हुए अपनी रणनीति में बदलाव किया।
इन दिनों यह देखा जा रहा है कि फिल्म अभिनेताओं में विज्ञापनों में काम करने को लेकर एक प्रतिस्पर्धा चलती रहती है। क्योंकि इसकी अवधि सीमित होती है और इसके जरिये वह दर्शकों के बीच अपनी उपस्थिति भी दर्ज करवा लेते हैं। इसके अलावा पैसा तो मिलता ही है।
आमिर के अलावा अगर अन्य अभिनेताओं की बात करें तो सलमान खान ने कोका कोला का विज्ञापन करने के लिए 20 करोड़, करीना कपूर ने एक कंट्रक्शन कंपनी के विज्ञापन के लिए 10 करोड़, रणबीर कपूर ने साफ्ट ड्रिंक के विज्ञापन के लिए 8 करोड़ और कैटरीना कैफ ने एक पेंट कंपनी के एड के लिए 8 करोड़ रूपये लिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications











