पापा सलीम ने कहा कि सल्लू नहीं कर रहे हैं शादी

इन दिनों सलमान खान की शादी की खबर फिर से हेडलाइन बन गयी हैं। लोगों ने इस बार उनकी बेगम रोमानिया की टीवी एंकर को बता दिया है जिस पर सलमान खान की ओर से तो कोई प्रतिक्रिया तो नहीं आयी है लेकिन सलमान खान के पिता लेखक सलीम खान ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि सलमान खान की शादी की खबर बेबुनियाद हैं। उनका इरादा अभी शादी करने का नहीं हैं और ना ही वह किसी से डेटिंग कर रहे हैं। वह इस समय केवल अपनी फिल्म मेंटल की शूटिंग में व्यस्त हैं।

सलीम से पूछा गया कि फिर क्यों उनका नाम रोमानिया टीवी एंकर लूलिया वेंटर से जोडा़ जा रहा है और कहा जा रहा है कि सलमान गोवा में उनके साथ समय बिता रहे हैं। इस पर सलीम खान ने कहा कि सलमान बॉलीवुड स्टार है, रोज कई लोगों से वह मिलता-जुलता है। यह एक महज इत्तफाक की बात है कि दोनों लोग इस समय गोवा में हैं। वैसे सलमान को लूलिया पहले से जानती हैं इसलिए वह उनसे वहां पर मिलती है, इसे सिर्फ एक पहचान वाली मुलाकात रहने दीजिये इसके अलावा दोनों का रिश्ता और कुछ नहीं कहता है।

गौरतलब है कि ऐसी खबर आयी है कि सलमान खान इन दिनों रोमानिया की टीवी एंकर लूलिया वेंटर से प्यार कर बैठे हैं, और बहुत जल्द उनसे शादी करने जा रहे हैं। खबर तो यह भी सल्लू मियां इन दिनों अपनी फिल्म मेंटल की शूटिंग करने के बहाने गोवा में लूलिया के साथ वक्त बिता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X