राधे में होगा वाजिद खान का आखिरी गाना, सलमान खान के जिगरी साजिद-वाजिद, बड़ी डिटेल!
हाल में ही साजिद वाजिद जोड़ी के मशहूर सिंगर व कंपोजर वाजिद खान का निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव वाजिद खान की मौत हार्ट अटैक के कारण मुंबई के अस्पताल में हुई। साजिद-वाजिद अपनी मशहूर जोड़ी और सलमान खान के दोस्त के चलते खूब फेमस हैं। संगीत की दुनिया में बड़ी जोड़ियों में शुमार ये जोड़ी कोरोना काल में टूट गई। इस बीच वाजिद खान के आखिरी प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी डिटेल सामने आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान की मोस्ट अवेडिट फिल्म राधे में कुल 5 गाने होंगे, जिसमें से दो मुख्य गाने साजिद वाजिद द्वारा कंपोज किए गए होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वाजिद खान का आखिरी प्रोजेक्ट राधे होगा। क्योंकि ये जोड़ी इसके लिए गाने पहले ही तैयार किए जा चुके हैं। कोरोना संकट के बाद व लॉकडाउन के बाद जब भी स्थिति सामान्य होगी तो फिल्म की रिलीज के बाद ये गाने सुने जा सकते हैं।
राजनीति से शुरू हुई रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ की लवस्टोरी, बोल्ड तस्वीरें LEAK होने के बाद मचा बवाल


Click it and Unblock the Notifications











