राजनीति से शुरू हुई रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ की लवस्टोरी, बोल्ड तस्वीरें LEAK होने के बाद मचा बवाल
साल 2010 में आई 'राजनीति' फिल्म कई मायनें में खास थी। फिल्म 'राजनीति' में अजय देवगन और रणबीर कपूर की जोड़ी ने जहां धमाल मचाया तो वहीं रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की मसालेदार खबरें भी इसी फिल्म के दौरान सामने आने लगी थीं। 'राजनीति' फिल्म के दौरान रणबीर कपूर कैटरीना के तरफ झुकने लगे। दोनों के बीच प्यार हुआ, फिर इकरार हुआ। इसके बाद दोनों को वेकेशन पर भी स्पॉट किया गया। दोनों की बोल्ड तस्वीरें भी लीक हो गईं।
दरअसल प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म 'राजनीति' को आज 10 साल हो गए हैं। आज के दिन ही 2010 में 'राजनीति' रिलीज हुई थी। जिसमें कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के अलावा अजय देवगन भी लीड रोल में थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई जिसने 100 करोड़ से ज्यादा की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की। इस फिल्म के हिट होने के साथ साथ कैट-रणबीर की जोड़ी भी हिट होने लगी। दोनों के प्यार के किस्से हर जगह छाए रहने लगे।


Click it and Unblock the Notifications











